फिल्म ‘द इंडिया स्टोरी’ का प्रोमो रिलीज

मुंबई, 05 जून (वार्ता) ज़ी स्टूडियोज़ द्वारा प्रस्तुत और एमआईजी प्रोडक्शंस एंड स्टूडियोज़ के सहयोग से बनी फिल्म ‘द इंडिया स्टोरी’ का दमदार प्रोमो रिलीज कर दिया गया है। 24 जुलाई 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही यह फिल्म खाद्य मिलावट जैसे गंभीर और व्यापक सामाजिक मुद्दे को केंद्र में रखती है। फिल्म में काजल अग्रवाल और श्रेयस तलपड़े मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगे। रिलीज किए गए प्रोमो में घरों तक पहुंचने वाले खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता और सुरक्षा पर गंभीर सवाल उठाए गए हैं। इसमें रासायनिक पदार्थों से तैयार की गई सब्जियों और फलों, दूषित डेयरी उत्पादों तथा मिलावटी खाद्य सामग्री के जरिए यह दिखाने का प्रयास किया गया है कि किस तरह मुनाफे की होड़ में लोगों के स्वास्थ्य से खिलवाड़ किया जा रहा है।

निर्माताओं के अनुसार, फिल्म यह भी दर्शाती है कि खाद्य मिलावट गंभीर बीमारियों, दीर्घकालिक स्वास्थ्य समस्याओं और कई मामलों में मौत तक का कारण बन सकती है। प्रभावशाली दृश्यों और सशक्त कहानी के माध्यम से फिल्म समाज को इस बढ़ते खतरे के प्रति जागरूक करने का प्रयास करती है। फिल्म केवल मनोरंजन तक सीमित नहीं है, बल्कि दर्शकों के बीच एक महत्वपूर्ण सामाजिक विमर्श शुरू करने का भी प्रयास करती है। हाल ही में जारी प्रोमो ऐसी कहानी की झलक देता है, जो खाद्य सुरक्षा से जुड़ी असहज सच्चाइयों को सामने लाती है और लोगों को यह सोचने पर मजबूर करती है कि वे प्रतिदिन क्या खा रहे हैं। फिल्म के सह-निर्माता स्वाति विनायक सैंदाने, अनीता जाधव, विनायक सैदानी, कल्पेश शाह, देवयानी खोराटे और प्रेम जोशी हैं। फिल्म के सिनेमैटोग्राफर निशांत भगवत, संगीतकार मंगेश धाकड़े, गीतकार शकील आज़मी, संपादक आशीष म्हात्रे और साउंड डिजाइनर अनमोल भावे हैं। ‘द इंडिया स्टोरी’ हिंदी, तेलुगु और तमिल भाषाओं में रिलीज होगी। फिल्म का विश्वव्यापी वितरण ज़ी स्टूडियोज़ द्वारा किया

.....

Next Post

माउंट एवरेस्ट फतह करने वाली अंजना यादव ने सीएम डॉ यादव से की सौजन्य भेंट

Fri Jun 5 , 2026
भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव से शुक्रवार को समत्व भवन (मुख्यमंत्री निवास) में माउंट एवरेस्ट पर सफलतापूर्वक चढ़ाई कर प्रदेश का नाम रोशन करने वाली रायसेन जिले के ग्राम सेमरी की निवासी सुश्री अंजना यादव ने सौजन्य भेंट की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री डॉ यादव ने अंजना यादव की उपलब्धि […]

You May Like