कम्पोजिट मदिरा समूह के निष्पादन के लिये निविदा आमंत्रित

3 फरवरी तक ऑनलाईन सबमिट किये जा सकेंगे टेण्डर
सतना :राज्य शासन के आदेशानुसार सतना जिले के 1 कम्पोजिट मदिरा दुकान पन्ना नाका सतना समूह में सम्मिलित 2 कंपोजिट मदिरा दुकानों का वर्ष 2024-25 की शेष अवधि के लिये, निष्पादन ई-टेण्डर के माध्यम से ऑनलाईन टेण्डर 3 फरवरी 2025 तक सबमिट किये जा सकेंगे।

मदिरा दुकानों के निष्पादन के लिये प्रथम चरण में ई-टेण्डर सबमिट की प्रक्रिया 30 जनवरी से प्रारंभ होकर 3 फरवरी 2025 को दोपहर 1 बजे तक जारी रहेगी। ऑनलाईन सबमिट किये गये टेण्डर जिला कलेक्टर की अध्यक्षता में जिला समिति द्वारा 3 फरवरी को दोपहर 1.05 बजे से कलेक्ट्रेट सतना में खोले जायेंगे। निष्पादन के संबंध में दिशा-निर्देश आबकारी विभाग की वेबसाईट www.excise.mp.gov.in पर या पोर्टल पर निविदा भरने की जानकारी जिला आबकारी कार्यालय सतना में विजिट कर प्राप्त की जा सकती है।

Next Post

माता-पिता के बाद पुत्र की जबलपुर रास्ते में हो गई मौत

Fri Jan 31 , 2025
संतोष को 15 वर्षीय नैतिक ने दी मुखाग्नि सरई : जिले के सरई ग्राम व्यवसायी दशरथ गुप्ता और उनकी पत्नी कैलाशवती गुप्ता का बीते बुधवार को नागपुर से दवा करवाकर लौटते समय सरई के कटरा जंगल में पेड़ से कार टकराकर दुर्घटनागस्त हो गई। इस घटना में पति-पत्नी का निधन […]

You May Like