घूम घूमकर स्मैक बेच रही महिला पकड़ाई

जबलपुर: हनुमानताल पुलिस और क्राइम ब्रांच ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए सिंधी कैंप में दबिश देकर एक महिला तस्कर को गिरफ्तार किया है। आरोपी महिला अपने लेडीज पर्स में स्मैक की 100 पुड़ियां छिपाकर ग्राहकों का इंतजार कर रही थी। पुलिस ने महिला के पास से भारी मात्रा में स्मैक जब्त कर उसके और उसके पति के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
हनुमानताल थाना प्रभारी सुभाषचंद्र बघेल के मुताबिक, क्राइम ब्रांच की टीम को सूचना मिली कि सिंधी कैंप स्थित मीरा मच्छी वाली गली में देशी कलारी के सामने एक महिला अवैध मादक पदार्थ बेचने के इरादे से खड़ी है और ग्राहक का इंतजार कर रही है। सूचना पर पुलिस और क्राइम ब्रांच की संयुक्त टीम ने एनडीपीएस एक्ट के नियमों के तहत दबिश दी।

पुलिस ने घेराबंदी कर हुलिए के आधार पर संदिग्ध महिला माला सोनकर (30), निवासी सिंधी कैंप को पकड़ा गया। जब पुलिस ने उसे कानूनी कार्रवाई की सूचना देकर तलाशी ली, तो उसने अपनी कमर में खोंसकर रखा एक छोटा लेडीज पर्स निकालकर सौंप दिया। पुलिस ने जब उस पर्स को खोला, तो उसमें कागज की 100 छोटी-छोटी पुड़ियां मिलीं। जांच करने पर उनमें स्मैक होना पाया गया, जिसका कुल वजन 2.93 ग्राम दर्ज किया गया।
पति निकला नशे के कारोबार का मुख्य सप्लायर
पकड़े जाने के बाद जब आरोपी माला सोनकर से स्मैक के स्रोत के बारे में कड़ाई से पूछताछ की गई, तो उसने खुलासा कर बताया कि यह नशीला पदार्थ उसका पति बौरा उर्फ मोनू सोनकर लाकर देता था, जिसे वह आगे ग्राहकों को फुटकर में बेचती थी। पुलिस ने आरोपी माला सोनकर के पास से 2.93 ग्राम स्मैक और लेडीज पर्स को जब्त कर लिया है। पुलिस ने आरोपी महिला माला सोनकर और उसके फरार पति मोनू उर्फ बौरा सोनकर के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस अब फरार आरोपी पति की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही है।

Next Post

सड़क हादसे में घायल ने तोड़ा दम

Wed May 27 , 2026
जबलपुर: गढ़ा थाना अंतर्गत छोटा जैन मंदिर के सामने हुए सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल एक युवक ने इलाज के दौरान मेडिकल काॅलेज में दम तोड़ दिया। पुलिस के मुताबिक 42 वर्षीय आशीष ठाकुर निवासी गजरथनगर, गढ़ा को बीते 23 मई की सुबह करीब 8:30 बजे छोटा जैन […]

You May Like