रक्तदाताओं का हुआ सम्मान

जबलपुर: शतकवीर रक्तदाताओं, रक्तवीरांगनाओं और रक्तवीरों का मानस भवन में भव्य भावमय सम्मान किया गया। यह कार्यक्रम महापौर जगत बहादुर सिंह अन्नू के मुख्य आतिथ्य तथा मप्र पूर्व क्षेत्र विद्युत वितरण समिति के उप महाप्रबंधक मंजीत सिंह की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। आयोजक धर्मार्थ संस्था इंश्योर हेल्थ फाउंडेशन और बंसल ब्लड सेंटर थे। सौ से अधिक रक्तदान करने वाले सरबजीत सिंह नारंग, किशोर थारवानी, विकास खंडेलवाल, शैलेश जैन, जतिन गिरधर , हरदीप सिंह जगदेव, निखिल कनोजिया, देव पटेल और राजेश बचवानी का विशेष सम्मान किया गया।

श्रेया खंडेलवाल ने रक्तदान, थैलेसीमिया तथा सिकल सेल पर विस्तृत विवेचना प्रस्तुत की। इसमें स्वैच्छिक रक्तदान की आवश्यकता एवं विवाह के पूर्व एचबीए 2 जांच की अनिवार्यता पर ज़ोर दिया।150 से अधिक महिला व पुरुष रक्तदाताओं को मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ नवीन कोठारी, डॉ हरजीत कौर, डॉ अमरदीप सिंह बंसल, डॉ अमिता जैन, डॉ सिंघई, तरसेम कौर, सुनीता बंसल, गुणिता कौर, रतनदीप सिंह बंसल, अनिरुद्ध चौबे, सुनीता पारियानी, शैलेन्द्र कुशवाहा, राहुल तिवारी, नीलेश गुप्ता,महेंद्र जैन आदि मौजूद थे।

Next Post

रेलवे ने अवैध वेंडरों पर की बड़ी कार्यवाही

Fri Jun 19 , 2026
जबलपुर: यात्रियों को सुरक्षित, स्वच्छ, गुणवत्तापूर्ण एवं अधिकृत खानपान सेवाएं उपलब्ध कराने तथा रेलवे परिसरों एवं रेलगाडिय़ों में अनाधिकृत गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण सुनिश्चित करने के उद्देश्य से जबलपुर रेल मंडल के वाणिज्य विभाग द्वारा रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) के सहयोग से विशेष सघन जांच एवं प्रवर्तन अभियान संचालित किया […]

You May Like