रेलवे ने अवैध वेंडरों पर की बड़ी कार्यवाही

जबलपुर: यात्रियों को सुरक्षित, स्वच्छ, गुणवत्तापूर्ण एवं अधिकृत खानपान सेवाएं उपलब्ध कराने तथा रेलवे परिसरों एवं रेलगाडिय़ों में अनाधिकृत गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण सुनिश्चित करने के उद्देश्य से जबलपुर रेल मंडल के वाणिज्य विभाग द्वारा रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) के सहयोग से विशेष सघन जांच एवं प्रवर्तन अभियान संचालित किया गया। यह विशेष अभियान मंडल के विभिन्न रेलवे स्टेशनों एवं रेलगाडिय़ों में चलाया गया। अभियान के दौरान वाणिज्य विभाग एवं रेलवे सुरक्षा बल की संयुक्त टीमों द्वारा व्यापक निरीक्षण, सघन जांच एवं सतत निगरानी की गई।
नियमानुसार की गई कार्रवाई
जांच के दौरान रेलवे अधिनियम एवं प्रचलित नियमों का उल्लंघन करते हुए अनाधिकृत रूप से वेंडिंग गतिविधियों में संलिप्त व्यक्तियों की पहचान कर उनके विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की गई। अभियान के दौरान कुल 257 अवैध एवं अनाधिकृत वेंडरों के विरुद्ध कार्रवाई की गई। अभियान के परिणामस्वरूप रेलवे नियमों के अंतर्गत इन मामलों से कुल 94,730 का राजस्व प्राप्त किया गया। साथ ही संबंधित व्यक्तियों के विरुद्ध आवश्यक वैधानिक कार्रवाई करते हुए उन्हें अग्रिम विधिक कार्यवाही हेतु रेलवे सुरक्षा बल के सुपुर्द किया गया।

Next Post

जुआ खेलते 8 आरोपी गिरफ्तार, नगदी जब्त

Fri Jun 19 , 2026
जबलपुर: माढ़ोताल पुलिस ने बीती रात आईटीआई के पास बिजली खंभे के नीचे चल रहे जुआ फड़ पर दबिश दी। मौके से 8 जुआरियों को रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने इनके पास से 9,550 नगद और ताश के पत्ते बरामद किए हैं। माढ़ोताल थाना प्रभारी वीरेन्द्र सिंह […]

You May Like