जुआ खेलते 8 आरोपी गिरफ्तार, नगदी जब्त

जबलपुर: माढ़ोताल पुलिस ने बीती रात आईटीआई के पास बिजली खंभे के नीचे चल रहे जुआ फड़ पर दबिश दी। मौके से 8 जुआरियों को रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने इनके पास से 9,550 नगद और ताश के पत्ते बरामद किए हैं।

माढ़ोताल थाना प्रभारी वीरेन्द्र सिंह पवार के मुताबिक, आईटीआई के पास, एक बिजली खंभे के नीचे टपरे के सामने ताश की गड्डी पर रुपयों की हार-जीत का दांव लगा रहे जुआरी बसंत विश्वकर्मा, इरफान पठान, मनोज कुर्मी, धनंजय वर्मा, अजय विश्वकर्मा, अमित ठाकुर, वीरेन्द्र सिंह, सभी निवासी माढ़ोताल, सुनील दाहिया निवासी: दमोह नाका, गोहलपुर को घेराबंदी कर दबोचा गया। पुलिस ने जुआ फड़ और आरोपियों के पास से कुल 9,550 नगद और ताश के पत्ते जब्त किए हैं।

Next Post

जहर खाने से युवक की मौत

Fri Jun 19 , 2026
जबलपुर: लार्डगंज थाना अंतर्गत यादव कॉलोनी में जहरीली वस्तु का सेवन करने से युवक की मौत हो गई। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले को जांच में लिया है। पुलिस के अनुसार यादव कॉलोनी निवासी संजीव कुमार शुक्ला (45) ने शाम लगभग 7:20 बजे अपने घर पर किसी जहरीली वस्तु […]

You May Like