सिंगरौली: जिले के बरका चौकी थाना क्षेत्र अंतर्गत कठदहा गांव के पठारी दह जंगल में शनिवार को एक किशोरी का शव पेड़ से लटका मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। घटना की सूचना पर बरका चौकी पुलिस मौके से पहुंच शिनाख्त कराई।जानकारी के अनुसार जंगल में गाय चरा रहे चरवाहों ने पेड़ से लटकता शव देखा। जहां सूचना मिलने पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी।
मृतिका की पहचान राजभान सिंह निवासी अंधियरिया की पुत्री के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि किशोरी शुक्रवार से बाजार जाने के लिए घर से निकली थी, लेकिन वापस नहीं लौटी। परिजन उसकी तलाश कर रहे थे और आज शव मिला। आत्महत्या का कारण अज्ञात है।
