जीत के बाद अय्यर, राणा, सुंदर ने टीम प्रयास की सराहना की

वडोदरा, 12 जनवरी (वार्ता) भारत के खिलाड़ियों श्रेयस अय्यर, हर्षित राणा और वाशिंगटन सुंदर ने टीम के सीरीज में संयुक्त प्रयास से जीत के साथ शुरुआत करने पर खुशी व्यक्त की है।

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के एक वीडियो में, मध्यमक्रम के बल्लेबाज श्रेयस अय्यर ने जीत को एक हौसला बढ़ाने वाली शुरुआत बताया और कहा कि चोट से उबरने के बाद राष्ट्रीय टीम में वापस आकर वह खुश हैं।

अय्यर ने कहा, “सीरीज की शानदार शुरुआत। कुछ समय बाद टीम में वापस आकर, इस टीम का हिस्सा बनकर बहुत अच्छा लग रहा है। इससे भी अधिक हर एक के साथ ड्रेसिंग रूम साझा करना बहुत अच्छा लगा। मैं इसे काफी समय से मिस कर रहा था, लेकिन मैं वापस आकर खुश हूं।”

अय्यर ने विराट कोहली की 93 रन की पारी की भी तारीफ की, जो वनडे में उनका लगातार पांचवां पचास से अधिक का स्कोर था। उन्होंने इसे सीनियर बल्लेबाजी की कंसिस्टेंसी और स्ट्राइक रोटेशन और सोचे-समझे अग्रेसन से पारी को कंट्रोल करने की काबिलियत का एक और उदाहरण बताया।

गेंदबाजी में अहम भूमिका निभाने वाले ऑलराउंडर हर्षित राणा ने कहा कि उन्हें न्यूजीलैंड के ओपनर हेनरी निकोल्स और डेवोन कॉनवे को लगातार ओवरों में आउट करने में खुशी हुई। राणा ने बताया कि निकोल्स को उनकी गेंद, जिसे वाइड फेंकना था, वाइड यॉर्कर बन गई, जिसके बाद उन्होंने अगले ओवर में कॉनवे को आउट किया।

राणा ने अपने पिता को एक ऑलराउंडर के तौर पर डेवलप होने के लिए मोटिवेट करने का क्रेडिट देते हुए कहा, “वह हमेशा सोचते थे कि ऑलराउंडर्स को इंडियन टीम में खेलने के लिए जल्दी मौके मिलते हैं। आज भी, मुझे लगता है कि जिस तरह से मैं आउट हुआ, उसके लिए वह मुझ पर कड़ी नजर रखेंगे। मैं अपने गेम को इस तरह से डेवलप कर रहा हूं कि मैं नंबर 8 पर आकर टीम के लिए 30-40 रन बना सकूं।”

वाशिंगटन सुंदर ने कहा कि उन्हें मैच जिताने वाली प्रयास का हिस्सा बनकर खुशी हुई। सुंदर ने दबाव में राहुल के शांत रहने की तारीफ की और कहा कि उनका अपना रोल ओवरों को ध्यान से मैनेज करना और यह पक्का करना था कि राहुल जरूरी गेंदों का सामना करें।

 

 

Next Post

आइस के विरोध में न्यूयॉर्क की सड़कों पर उतरे हज़ारों लोग

Mon Jan 12 , 2026
न्यूयॉर्क, 12 जनवरी (वार्ता) अमेरिका के न्यूयॉर्क में हज़ारों प्रदर्शनकारियों ने मिनियापोलिस में रेनी गुड नाम की महिला की ‘आइस’ एजेंट के हाथों हुई हत्या के खिलाफ सेंट्रल पार्क से लेकर मैनहट्टन तक मार्च निकाला और ट्रंप प्रशासन का विरोध किया। उल्लेखनीय है कि एक आव्रजन एवं सीमाशुल्क प्रवर्तन (आइस) […]

You May Like