गोदाम का ताला तोड़कर 6 एलईडी टीवी चोरी, चोर लगा गए अपना ताला

जबलपुर: गढ़ा थाना अंतर्गत शक्तिनगर में चोरों ने एक सूने गोदाम से 6 एलईडी टीवी पार कर दी और जाते-जाते चोर अपना ताला लगा गए। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार गोराबजार निवासी वैभव लालवानी की आशीर्वाद गार्डन के पास इलेक्ट्रॉनिक व गिफ्ट आइटम्स की गोदाम है। बीती रात वह गोदाम बंद कर घर गए थे।

सुबह जब वह पहुंचे, तो शटर पर दूसरा ताला लटका मिला। ताला तोड़कर अंदर जाने पर उनका पुराना ताला टूटा पड़ा था और रैक से जेब्रोनिक्स कंपनी की 6 एलईडी टीवी कीमत करीब 56,086 रुपये गायब थीं। शिकायत पर गढ़ा पुलिस ने अज्ञात चोर के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी

Next Post

झपट्टामार कर व्यापारी, छात्र से लूटें मोबाइल

Sun Aug 16 , 2026
जबलपुर: ओमती एवं घमापुर थाना क्षेत्र में बेखौफ बाइक सवार बदमाशों ने झपट्टामार कर व्यापारी, छात्र से मोबाइल लूट लिए। पुलिस ने दोनों ही मामलों में एफआईआर दर्ज कर ली है। पुलिस हुलिए के आधार पर आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगालकर लुटेरों की तलाश कर रही है। जानकारी अनुसार घमापुर […]

You May Like