झपट्टामार कर व्यापारी, छात्र से लूटें मोबाइल

जबलपुर: ओमती एवं घमापुर थाना क्षेत्र में बेखौफ बाइक सवार बदमाशों ने झपट्टामार कर व्यापारी, छात्र से मोबाइल लूट लिए। पुलिस ने दोनों ही मामलों में एफआईआर दर्ज कर ली है। पुलिस हुलिए के आधार पर आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगालकर लुटेरों की तलाश कर रही है।
जानकारी अनुसार घमापुर के झामनदास चौक में दुकान के सामने मोबाइल पर बात कर रहे एफएमसीजी डिस्ट्रीब्यूटर रितेश मोगिया (43) से बिना नंबर की बाइक पर आए दो बदमाशों ने आईफोन-13 छीन लिया और गोपाल होटल की तरफ भाग निकले। वहीं ओमती थाना अंतर्गत भंवरताल गार्डन रोड में पैदल जा रहे एलएलबी छात्र रोहित साहू (28) के हाथ से बाइक सवार बदमाशों ने 12 हजार रुपये कीमत का मोबाइल झपट लिया।

Next Post

ढाबा कर्मचारियों की हत्या में एक महिला समेत पांच और गिरफ्तार

Sun Aug 16 , 2026
इंदौर:हीरानगर क्षेत्र में ढाबा कर्मचारी तेजपाल सिंह की हत्या के मामले में पुलिस ने जांच का दायरा बढ़ाते हुए एक महिला समेत पांच और लोगों को गिरफ्तार किया है. इन आरोपियों ने हत्या के बाद मुख्य आरोपियों को पुलिस से बचाने और शहर से बाहर निकलने में मदद की. सोशल […]

You May Like