चित्रकूट: महात्मा गांधी चित्रकूट ग्रामोदय विश्वविद्यालय में शैक्षणिक सत्र 2026-27 में पीएच.डी. प्रवेश हेतु आयोजित प्रवेश परीक्षा एवं नेट उत्तीर्ण अभ्यर्थियों के निर्धारित साक्षात्कार 02 एवं 03 सितंबर 2026 को आयोजित होने थे। क्षेत्र में हो रही भारी वर्षा के कारण उक्त साक्षात्कार स्थगित कर दिए गए हैं।
विश्वविद्यालय के कुलसचिव प्रो आञ्जनेय पांडेय ने बताया कि पीएच.डी. प्रवेश के लिए साक्षात्कार की नई तिथि बाद में विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर घोषित की जाएगी। अभ्यर्थियों से आग्रह किया गया है कि वे नवीन साक्षात्कार कार्यक्रम एवं अन्य आवश्यक निर्देशों के लिए विश्वविद्यालय की वेबसाइट का नियमित रूप से अवलोकन करते रहें।
