सीहोर। शहर के जिला अस्पताल के वरिष्ठ चिकित्सक डॉक्टर बीके चतुर्वेदी के सेवानिवृत होने पर विदाई समारोह का आयोजन किया गया. इस मौके पर शहरवासियों और जिला अस्पताल में पदस्थ डॉक्टर साथियों के अलावा समस्त कर्मचारियों द्वारा तिलक एवं माल्यार्पण कर शॉल एवं श्रीफल से सम्मानित अपने विचार व्यक्त किए. इसके पश्चात उन्हें फूलों से सजे वाहन में शहर भ्रमण कराते हुए निवास तक लाया गया. रास्ते में जगह- जगह लोगों ने पुष्पहारों से उनका स्वागत किया. डॉ. चतुर्वेदी ने अपने निजी निवास पर आयोजित कार्यक्रम के दौरान कहा कि अस्पताल से सेवानिवृत्त हुआ हूं आप लोगों के मन से नही. मैं हमेशा की तरह मरीजों की सेवा करने के लिए तत्पर रहूंगा. इस मौके पर पूर्व विधायक रमेश सक्सेना, कमल झंवर, योगेश राठी, प्रेमबंधु शर्मा, राजाराम बड़े भाई, राजेन्द्र वर्मा आदि उपस्थित थे.
