जबलपुर: संजीवनीनगर थाना अंतर्गत गंगानगर तिराहा मेंकार ने एक्सिस में टक्कर मार दी। हादसे में दो लोग घायल हो गए। पुलिस के मुताबिक अजय केवट 25 वर्ष निवासी शुक्लानगर केवट मोहल्ला मदनमहल ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि टेंट का व्यापार करता है।
साथी ऋषभ केवट के साथ शास्त्री नगर से अपने घर गुलौआ चौक तरफ एक्सिस क्रमांक एमपी 20 जेड व्ही 8346 से जा रहा था जैसे ही गंगानगर तिराहा के पास पहुॅचा तभी सामने से आ रही सफेद रंग की कार क्रमांक एमपी 21 सीए 3009 का चालक तेज गति लापरवाही से चलाते हुये उसकी एक्सिस में टक्कर मार दिया जिससे वह एवं ऋषभ एक्सिस सहित गिर गये जिससे दोनों को हाथ पैर एवं शरीर में चोटें आईं।
