600 से अधिक विद्यार्थियों के स्वर में गूंजा ‘वंदे मातरम्’

ग्वालियर: राजा मानसिंह तोमर संगीत एवं कला विश्वविद्यालय का परिसर आज राष्ट्रगीत वंदे मातरम् की गूंज से गुंजायमान हो उठा। मंच से लेकर पूरे विश्वविद्यालय परिसर तक एक ही स्वर में वंदे मातरम् का सामूहिक गायन सुनाई दिया। आयोजन में विश्वविद्यालय सहित शहर के 30 शिक्षा संस्थानों के 600 से अधिक छात्र-छात्राओं एवं शिक्षकगणों ने सहभागिता की।राष्ट्रगीत वंदे मातरम् के रचना के 150 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में विश्वविद्यालय में संपूर्ण वंदे मातरम् का सामूहिक गायन आयोजित किया गया। कार्यक्रम की विशेषता यह रही कि सभी प्रतिभागियों ने पारंपरिक श्वेत परिधानों में सहभागिता कर आयोजन को गरिमा प्रदान की।
कुलगुरु प्रो. स्मिता सहस्त्रबुद्धे की अध्यक्षता में आयोजित इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि वरिष्ठ शिक्षाविद् प्रो. राजेंद्र बांदिल रहे। विशिष्ट रूप से राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के क्षेत्रीय कार्यकारिणी सदस्य यशवंत इंदापुरकर, पूर्व कुलसचिव डीएस चंदेल, दिल्ली से आए संगीतज्ञ देवेंद्र वर्मा, संस्कार भारती के संभाग प्रमुख शेखर दीक्षित कार्य परिषद सदस्य चंद्रप्रताप सिकरवार, विद्या परिषद सदस्य अशोक आनंद, उपस्थित रहे।

विश्वविद्यालय परिवार की ओर से कुलसचिव अरुण सिंह चौहान, वित्त नियंत्रक डॉ. आशुतोष खरे सहित समस्त अधिकारी, शिक्षक एवं कर्मचारी मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन डॉ. पारुल दीक्षित व समन्वयक डॉ. विकास विपट ने किया।

Next Post

सुनेत्रा पवार आज लेगी महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री पद की शपथ

Sat Jan 31 , 2026
मुंबई 31 जनवरी (वार्ता) दिवगंत अजीत पवार की पत्नी सुनेत्रा पवार आज महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री पद की शपथ लेगी। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के सूत्रों ने यह जानकारी दी है। सूत्रों के अनुसार श्रीमती पवार को आज दिन में पार्टी के विधायक दल की बैठक में नेता चुना जाएगा […]

You May Like