करंट की चपेट में आने से युवक की मौत

जबलपुर:सिहोरा थाना अंतर्गत हरदुआकला में करंट की चपेट में आने से युवक की मौत हो गई ।पुलिस के मुताबिक मंगलवार को रामकिशोर भूमिया 39 वर्ष निवासी हरदुआकला ने सूचना दी कि सुबह वह अपने घर में सैंटिंग के ऊपर लोहा बिछाने के लिये लोहा काटकर दीवाल में टिका कर रहा था दोपहर 12 बजे उसका छोटा भाई गुड्डू भूमिया 25 वर्ष घर वापस आया और लोहे को उठाकर छत की ओर जाने लगा, गिर गया। आवाज आने पर जाकर देखा तो भाई सैंटिंग के उपर पडा था, छत में बिछाने के लिये जो लोहा उसने काटा था वह पकडा था घर के उपर से गये बिजली के तार से गया था उसने लोहा अलग कर भाई को सिहोरा अस्पताल लेकर आये जिसे डाक्टर ने चैक कर मृत घोषित कर दिया।

Next Post

इस्लामाबाद के PIMS अस्पताल के गायनेकोलॉजी वार्ड में शॉर्ट सर्किट से लगी भीषण आग के कारण 15 नवजात शिशुओं की मौत हो गई है

Wed Aug 26 , 2026
इस्लामाबाद, पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद स्थित सबसे बड़े सरकारी अस्पताल, पाकिस्तान इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (PIMS) के गायनेकोलॉजी वार्ड में बुधवार सुबह लगभग 7 बजे अचानक भीषण आग भड़क उठी। इस दर्दनाक हादसे में कम से कम 15 नवजात शिशुओं की मौत होने की आशंका जताई जा रही है, जिससे […]

You May Like

मनोरंजन