
नर्मदापुरम। मध्य प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन (एमपीसीए) के इंदौर में हाल ही संपन्न हुए चुनावों में, नर्मदापुरम संभाग क्रिकेट एसोसिएशन के मानसेवी सचिव अनुराग मिश्रा को प्रबंध कार्यकारिणी में प्रतिनिधि के रूप में निर्विरोध निर्वाचित किया गया। यह नर्मदापुरम संभाग के लिए गर्व और खुशी का क्षण है। चुनावों में महानआर्यमन सिंधिया को एमपीसीए का अध्यक्ष चुना गया है।
अनुराग मिश्रा के इस महत्वपूर्ण पद पर चुने जाने के अवसर पर संभाग के अध्यक्ष कपिल फौजदार, चेयरमैन रोहित फौजदार, नर्मदापुरम जिला क्रिकेट संघ के अध्यक्ष राजेश चौरे, हरदा जिला क्रिकेट संघ के अध्यक्ष विवेक अग्रवाल, बैतूल जिला क्रिकेट संघ के अध्यक्ष जगेंद्र सिंह, तथा अन्य पदाधिकारी जैसे योगेश परसाई, प्रदीप सिंह तोमर, कुलभूषण मिश्रा, राजेश तिवारी, मनोहर बिलथरिया, अनंत तिवारी, संजय नाफड़े, अनिल दीक्षित, हेमंत गोस्वामी, दिलीप नामदेव, माधव हरने, संजय यदुवंशी, सुनील कलोसिया, सुनील शर्मा, अतुल प्रताप सिंह, नीतेश राजपूत, निर्वेश फौजदार, चेतन राजपूत, सफीक खान, सुमित परदेशी, संजीव कैथवास, मोइज मंसूरी, विशाल शर्मा, नीरज गौर, रामकृष्ण चौरे, अंपायर विष्णु बौरासी, इमरान खान, फैजल खान, हरीश हनोतिया, ब्रजेश यादव, अनिकेत सिंह परमार ने खुशी और उत्साह व्यक्त किया।
नर्मदापुरम संभाग में इस चुनाव को लेकर सकारात्मक माहौल और गर्व का अनुभव देखा जा रहा है।
