बांग्लादेश में शरीफ उस्मान हादी की मौत के बाद ढाका समेत कई शहरों में हिंसा, मीडिया ऑफिस पर हमले और भारत-बांग्लादेश संबंधों पर तनाव। 10 प्वाइंट्स में समझें पूरी बात।
बांग्लादेश एक बार फिर सियासी हिंसा और सड़क पर उतरे गुस्से के दौर से गुजर रहा है। युवा नेता शरीफ उस्मान हादी की मौत ने देश के कई शहरों में हंगामा मचा दिया है। चुनाव से ठीक पहले हुआ यह घटनाक्रम न सिर्फ कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े कर रहा है, बल्कि अंतरिम सरकार, मीडिया की सुरक्षा और भारत-बांग्लादेश रिश्तों को लेकर भी नई चिंताएं उत्पन्न कर दी हैं। अमेरिका ने पहले ही इस संदर्भ में अपने नागरिकों के लिए अलर्ट जारी कर दिया था। आइए जानें अब तक के टॉप 10 अपडेट्स।
