दतिया में तालाब में डूबा 12 वर्षीय मासूम, मौत

दतिया: शहर के सिविल लाइन थाना क्षेत्र के प्रकाश नगर खंजर डेरा इलाके में सुबह एक दर्दनाक हादसा हुआ। खेलते समय 12 साल का बच्चा तालाब में डूब गया, जिससे उसकी मौत हो गई। प्रकाश नगर निवासी हाजी मोंगिया का बेटा रिहान मोंगिया (12) सुबह खेल रहा था। खेल-खेल में वह तालाब के किनारे पहुंच गया और गहरे पानी में चला गया। पानी से बाहर न निकल पाने के कारण उसकी डूबकर मौत हो गई।

जब रिहान घर नहीं लौटा तो उन्होंने उसकी तलाश शुरू की। परिजन तालाब पहुंचे, जहां पानी में उसका शव दिखाई दिया। रिहान तीन भाइयों में सबसे छोटा था। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को जिला अस्पताल भेजा। घटना के बाद परिवार में मातम छा गया।

Next Post

नाबालिग ने साथ चलने से मना किया तो कार से रौंदकर हत्या

Thu Aug 21 , 2025
मुरैना: जिले के कैलारस के अंतर्गत कुर्रौली गांव में छबिराम नामक व्यक्ति की बेटी को एक मनचला करीब एक माह से स्कूल जाते समय बीच रास्ते में रोककर परेशान करता था. फोन पर बात करने के लिए दबाव बनाता था. जब उसने फोन पर बात करने से इनकार कर दिया […]

You May Like