स्पेनिश टेनिस स्टार अल्काराज ने कोच फेरेरो से नाता तोड़ा

मैड्रिड, (वार्ता) दुनिया के नंबर वन टेनिस खिलाड़ी कार्लोस अल्काराज ने अपने कोच जुआन कार्लोस फेरेरो के साथ चली आ रही सात साल की साझेदारी को समाप्त कर दिया है। नये साल की शुरुआत से सैमुअल लोपेज, अल्काराज के नये कोच होंगे।
22 साल के स्पेनिश खिलाड़ी ने फेरेरो के साथ तब काम करना शुरू किया था जब वह 15 साल के थे। फेरेरो के मार्गदर्शन में वह रैंकिंग में शीर्ष पर पहुंचे और कुल छह ग्रैंड स्लैम खिताब और 22 टूर्नामेंट जीते।

अल्काराज ने बुधवार को सोशल मीडिया मंच पर जारी एक बयान में बताया, “हम शीर्ष पर पहुंचने में कामयाब रहे हैं और मुझे लगता है कि अगर हमारे खेल के रास्ते अलग होने हैं, तो यह तब होना चाहिए जब हम सबसे ऊंचे मुकाम पर हों। वह मुकाम जिसके लिए हमने हमेशा प्रयास किया और हमेशा वहां पहुंचने की उम्मीद की।”

स्पेनिश स्पोर्ट्स अखबार डियारियो एएस की रिपोर्ट में बताया गया है कि पाब्लो कैरेनो बुस्टा को कोचिंग देने वाले सैमुअल लोपेज 2026 की शुरुआत में ऑस्ट्रेलियन ओपन की तैयारी के लिए अल्काराज के नए कोच होंगे।

 

Next Post

वार्ड 82 में 20 करोड़ के विकास कार्यों का भूमिपूजन

Fri Dec 19 , 2025
इंदौर: नगद निगम के वार्ड 82 में आज 20 करोड़ की लागत से विकास कार्यों का महापौर ने भूमिपूजन किया. इसके तहत अमृत योजना में ड्रेनेज लाइन और सेंट्रल रोड डिवाइडर का निर्माण किया जाएगा.जलकार्य प्रभारी अभिषेक शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि आज महापौर पुष्यमित्र भार्गव एवं विधायक […]

You May Like