रायसेन में देवनगर के सांचेत गांव में बाबा और ग्रामीणों के बीच हिंसक झड़प, गाड़ियों में तोड़फोड़; कई घायल

रायसेन। रायसेन जिले के देवनगर थाना क्षेत्र के ग्राम सांचेत में एक बाबा की पत्नी को शरण देने को लेकर विवाद इतना बढ़ गया कि दो पक्षों के बीच जमकर लाठी-डंडे चल गए। घटना में बाबा सहित दोनों पक्षों के करीब 5 लोग घायल हुए हैं। पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाकर मामले की जांच शुरू कर दी है।जानकारी के अनुसार, खुद को काल भैरव का साधक बताने वाले नानक देव उर्फ सुनील सराठे का अपनी पत्नी से विवाद चल रहा है। बताया जा रहा है कि उनकी पत्नी गांव के ही ममतेश विश्वकर्मा के घर पहुंच गई थी। इसी बात को लेकर बाबा ने आपत्ति जताई और बुधवार देर रात दोनों पक्षों के बीच कहासुनी हो गई।देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ा कि दोनों ओर से लाठी-डंडे चलने लगे। घटना में बाबा नानक देव, ममतेश विश्वकर्मा के पिता रामप्रसाद विश्वकर्मा (50) सहित दो लोग घायल हो गए। घायलों को स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से अस्पताल पहुंचाया गया।

घर में घुसकर हमला और तोड़फोड़ का आरोप घायल ममतेश विश्वकर्मा ने आरोप लगाया कि बाबा अपने समर्थकों के साथ उनके घर पहुंचे और लाठी-डंडों से हमला कर दिया। इस दौरान उनके पिता समेत परिवार के अन्य सदस्य घायल हो गए। उन्होंने गाड़ियों में तोड़फोड़ करने का भी आरोप लगाया है। वहीं बाबा के समर्थकों का कहना है कि ममतेश पक्ष ने बाबा के साथ मारपीट की। उनका आरोप है कि बाबा की पत्नी को शरण देने के बाद विवाद जानबूझकर बढ़ाया गया। जिला अस्पताल में भी बना रहा तनाव घटना के बाद दोनों पक्ष जिला अस्पताल पहुंचे, जहां पुलिस घायलों के बयान दर्ज करती रही। इसी दौरान बाबा के समर्थक भी उन्हें अपनी गाड़ी से अस्पताल लेकर पहुंचे। अस्पताल परिसर में भी दोनों पक्षों के बीच तनाव की स्थिति बनी रही। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, एक तरफ बाबा खुद को घायल बता रहे थे, जबकि दूसरे पक्ष के लोगों के सिर, हाथ और पैरों में गंभीर चोटें दिखाई दीं। देवनगर थाना प्रभारी हरिओम आस्तया ने बताया कि दोनों पक्षों की शिकायत के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। घायलों का मेडिकल कराया गया है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

.....

Next Post

केरल विधानसभा का पहला सत्र 'वंदे मातरम' गायन के साथ शुरू

Fri May 29 , 2026
तिरुवनंतपुरम, 29 मई (वार्ता) केरल में संयक्त लोकतांत्रिक मोर्चा (यूडीएफ) की नव-निर्वाचित कांग्रेस नीत सरकार के पहले विधानसभा सत्र की शुरुआत शुक्रवार को ऐतिहासिक अंदाज में हुई। सदन में पहली बार ‘वंदे मातरम्’ का गायन किया गया, जिसके बाद राज्यपाल राजेन्द्र विश्वनाथ अर्लेकर ने अपना नीतिगत अभिभाषण दिया। उल्लेखनीय है […]

You May Like