सांई मंदिर की दान पेटी तोड़कर अज्ञात चोरों ने किया हाथ साफ 

मुलताई। नगर में बैतूल रोड पर मंगलवार को बाजार क्षेत्र में स्थित साईं-हनुमान मंदिर में सोमवार मंगलवार की दरम्यानी रात अज्ञात चोरों ने मंदिर की दानपेटी तोड़कर करीब 70 से 80 हजार रुपए नकद चोरी कर लिए। मंगलवार सुबह जब पुजारी और श्रद्धालु मंदिर पहुंचे तो चोरी होने की घटना सामने आई हैं। बताया जाता हैं चोर मंदिर से दानपेटी उठाकर ले गए थे, उक्त दान पेटी मंदिर परिसर में पीपल के पेड़ के पास टूटी हुई मिली, जिसमें केवल सिक्के पड़े थे। चोरों ने पेटी नोट निकालकर ले गए। घटना की जानकारी मिलते ही मंदिर समिति के लोग एवं क्षेत्रवासी मंदिर पहुंचे एवं नाराजगी जाहिर की हैं। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची एवं घटनास्थल का जायजा लेकर आसपास क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज देख रही हैं।पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच की जा रही हैं।

Next Post

मानसून: चौबीस घंटे में 20.2 मिमी बारिश रिकॉर्ड  

Tue Jun 30 , 2026
जबलपुर। मानसून की झमाझम बारिश से शहर दिन-रात भींग रहा है। सोमवार रात में रूक-रूककर रिमझिम बारिश होती रही। मंगलवार सुबह अचानक मौसम ने करवट बदली और सुबह की शुरुआत तीखी धूप के साथ हुई। दिन चढऩे के बाद साथ बादलों और सूरज के बीच लुकाछिपी का खेल चला। दोपहर […]

You May Like