मानसून: चौबीस घंटे में 20.2 मिमी बारिश रिकॉर्ड  

जबलपुर। मानसून की झमाझम बारिश से शहर दिन-रात भींग रहा है। सोमवार रात में रूक-रूककर रिमझिम बारिश होती रही। मंगलवार सुबह अचानक मौसम ने करवट बदली और सुबह की शुरुआत तीखी धूप के साथ हुई। दिन चढऩे के बाद साथ बादलों और सूरज के बीच लुकाछिपी का खेल चला। दोपहर 12:30 बजे के बाद मौसम का मिजाज बदल गया । अचानक घने काले बादलों ने पूरे आसमान को घेर लिया इसके बाद लगभग एक बजे देखते ही देखते तेज बारिश का सिलसिला शुरू हो गया। झमाझम के साथ रिमझिम बारिश का दौर चलता रहा और शहर भींगता रहा। बारिश से लोगों को उमस और भीषण गर्मी से राहत मिली। चौबीस घंटे में 20.2 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई। सीजन में अब तक 62.7 मिमी तक बारिश का आंकड़ा पहुंच चुका है। मौसम विभाग की माने तो 1 से 5 जुलाई को जबलपुर जिले में वर्षा 10-15 मिमी प्रतिदिन होने की संभावना है। दीर्घवादी पूर्वानुमान में आने वाले हफ्ते में पूर्वी मध्य प्रदेश (मध्य से दक्षिण भाग) में सामान्य से अधिक वर्षा की संभावना है।

दिन और रात का पारा लुढक़ा

अधिकतम तापमान 38.4 डिग्री सेल्सियस से लुढक़र मंगलवार को 32 डिग्री पर पहुंच गया जो सामान्य से 4 डिग्री कम रहा । न्यूनतम तापमान 28.6 डिग्री से गिरकर 25.2 डिग्री पर पहुंच गया। सुबह के वक्त आद्रता 86 और शाम को 71 प्रतिशत दर्ज की गई। दक्षिण-पश्चिमी हवाएं 4 से 5 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से चली।

Next Post

शराब तस्कर को पुलिस ने दबोचा

Tue Jun 30 , 2026
जबलपुर। पाटन पुलिस ने शराब तस्कर को दबोचा है जिसके कब्जे से 794 पाव देशी शराब कीमती लगभग 56 हजार रूपये की जप्त की गई है। टीआई गोपिन्द्र सिंह ने बताया कि संजय उर्फ संजू लडिय़ा 26 वर्ष निवासी ग्राम कुंवरपुर को घेराबंदी कर उस वक्त दबोचा गया जब वे […]

You May Like