इंदौर: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 11 वर्षों के कार्यकाल को स्वर्णिम बताते हुए भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव दुष्यंत कुमार गौतम ने कहा कि मोदी के नेतृत्व में भारत अद्भुत भारत की दिशा में तेजी से बढ़ रहा है. इंदौर भाजपा कार्यालय में पत्रकारों से चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि महिला आरक्षण, किसान क्रेडिट कार्ड, एमएसपी में वृद्धि और हथियार निर्यात जैसी उपलब्धियां सरकार की दूरदर्शिता का प्रमाण हैं.
उन्होंने कहा कि ऑपरेशन सिंधूर में हमारी महिला जवानों ने पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब दिया और सेना ने 25 मिनट में आतंकी ठिकानों को नेस्तनाबूद कर दिया.गौतम ने कहा कि पहले भारत हथियार आयात करता था, आज 35% हथियार एक्सपोर्ट कर रहा है। 2014 से पहले देश में 5 करोड़ फर्जी राशन कार्ड, 2 करोड़ फर्जी मनरेगा लाभार्थी और 10 लाख फर्जी शिक्षक थे.
मोदी सरकार ने 25 करोड़ लोगों को गरीबी से बाहर निकाला है। किसानों को हर साल 6 हजार रुपए मिलते हैं, एमएसपी में वृद्धि और नीम कोटेड यूरिया से किसान सशक्त हुए हैं.उन्होंने कहा कि मोदी ने 3 तलाक समाप्त किया, चंद्रयान में महिलाओं को नेतृत्व में लाया और तिरंगे का सम्मान बढ़ाया। मोदी का 11 वर्षीय शासन देश के आत्मविश्वास और वैश्विक प्रतिष्ठा का प्रतीक है.
