
भोपाल: मप्र के वरिष्ठ कांग्रेस प्रवक्ता रवि सक्सेना ने जिला कांग्रेस कमेटी की बैठक में कहा कि “वोट चोर गद्दी छोड़ो” हस्ताक्षर अभियान लोकतंत्र की रक्षा का आंदोलन है। उन्होंने वोट चोरी को लोकतंत्र की हत्या बताते हुए कांग्रेस कार्यकर्ताओं से राहुल गांधी और जीतू पटवारी के सिग्नेचर प्रोजेक्ट को पूरी ताकत से सफल बनाने की अपील की। सक्सेना ने कहा कि जनता अब सच जान चुकी है और कांग्रेस इस लड़ाई को जनआंदोलन में बदलेगी।
