आर्मी हेड क्वार्टर पहुंचा था जालसाज, तीन नियुक्ति पत्रों मेंं धोखाधड़ी कर लगाई थी सील

जबलपुर: आर्मी में नौकरी दिलाने का झांसा देकर लाखों की धोखाधड़ी करते हुए लोगों को चूना लगाने वाला रिटायर्ड आर्मी मैन राजेश राजभर को रांझी पुलिस ने रिमांड मेेंं लेने के बाद उससे पूछताछ गई। जिसमें उसने अनेक राज उगले। इस दौरान फर्जीवाड़े से जुड़े अहम दस्तावेज भी जब्त किए गए।रांझी थाना प्रभारी उमेश गोल्हानी ने बताया कि पूछताछ और विवेचना के दौरान यह बात सामने आई कि जालसाज का दोस्त आर्मी हेड क्वार्टर में पदस्थ है जिससे मिलने के लिए वह जाता था और कर्मचारी को बातों में उलझाकर उसने तीन नियुक्ति पत्रों में सील लगा लगा ली थी जिसकी भनक तक वहां कार्यरत कर्मचारी को नहीं लगी थी। बाकी नियुक्ति पत्र में सील नहीं लगा पाया था।
विदित हो कि अरविंद कोल पिता किशोरी लाल कोल निवासी झंडा चौक बिलपुरा रांझी ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उसके पिता स्वर्गीय किशोरी लाल जम्मू एंड कश्मीर रेजीमेंट सेंटर जबलपुर आर्मी सिविल डिफेंस में सफाई कर्मचारी के रूप में कार्यरत थे जिनका स्वर्गवास 25 नवम्बर 2016 को हो गया उसके 1 साल बाद उसके द्वारा अनुकंपा नियुक्ति के लिए जे एण्ड के रेजिमेंट में आवेदन पत्र दिया गया था 25 अक्टूबर 2024 को राजेश कुमार लांस नायक मिला था जिसने अनुकंपा नियुक्ति दिलवाने का झांसा देकर फर्जी जाली ज्वाइनिंग लेटर देकर 4 लाख 80 हजार रूपये हड़प लिए।

अप्रैल 2025 में जब वह अनुकंपा नियुक्ति पत्र का जाली ज्वाइनिंग पत्र लेकर सेना के अधिकारियों से जाकर मिला तो उसे पता चला कि उसके साथ धोखाधड़ी हुई है। इसी प्रकार आरोपी ने एम. एच आर्मी हास्पिटल में नौकरी लगवाने का झांसा देकर पूजा गुप्ता से 5,80,000 रूपये आनलाईन यूपीआई के माध्यम से व नगद 55,000 रूपये एवं आशीष कोल से 64,000 रूपये ऑनलाईन यूपीआई के माध्यम से व 1,56,000 रूपये नगद एवं संगीता कोल से 3,00,000 रूपये ऑनलाईन यूपीआई के माध्यम से व नगद 75,000 रूपये लिए थे इस तरह कुल 12,30,000 रूपये नगदी एवं स्वयं, अपनी पत्नी ममता राजभर व जतिन राजभर के यूपीआई में लिये गए थे। फर्जीवाड़ा सामने आने के बाद मिलिट्री इंटेलिजेंस ने आरोपी को दबोचा था। जिसके बाद रांझी पुलिस को सौंप दिया गया था।

Next Post

विपुल बने रेडक्रास सोसायटी सचिव

Sat Aug 16 , 2025
सीहोर. शहर की अनेकानेक सामाजिक, धार्मिक, व्यापारिक संस्थाओं में सक्रिय, प्रमुख किराना व्यवसायी, रोटरी क्लब के कोषाध्यक्ष, प्रमुख समाजसेवी विपुल चार्डक को रेडक्रास सोसायटी में सचिव पद का दायित्व सौंपा गया है. रेडक्रास सोसाइटी अध्यक्ष कलेक्टर होते हैं. श्री चांडक को रेडक्रास सचिव बनने पर व्यापारिक, राजनीतिक, सामाजिक एवं धार्मिक […]

You May Like