सीहोर. शहर की अनेकानेक सामाजिक, धार्मिक, व्यापारिक संस्थाओं में सक्रिय, प्रमुख किराना व्यवसायी, रोटरी क्लब के कोषाध्यक्ष, प्रमुख समाजसेवी विपुल चार्डक को रेडक्रास सोसायटी में सचिव पद का दायित्व सौंपा गया है. रेडक्रास सोसाइटी अध्यक्ष कलेक्टर होते हैं. श्री चांडक को रेडक्रास सचिव बनने पर व्यापारिक, राजनीतिक, सामाजिक एवं धार्मिक संस्थाओ में हर्ष का माहौल है. उनके नेतृत्व में यह संस्था, पीड़ित मानवता की सेवा में समर्पित भाव से कार्य कर, सेवा के नए आयाम को स्थापित करेगी. इस मौके पर नवनियुक्त श्री चांडक ने कहा कि रेडक्रास सोसायटी, रोटरी क्लब मानवता की सेवा को समर्पित है और मानवता की सेवा पर्यावरण की सुरक्षा प्रति विशेष प्रबंध किए जा रहे हैं. इस क्रम में पिछले कई दिनों से क्लब के साथियों के द्वारा पौधारोपण किया जा रहा है. 15 अगस्त को भी पौधारोपण किया गया. इस पहल का उद्देश्य पर्यावरण संतुलन बनाए रखते हुए पौधों की सुरक्षा को सुनिश्चित करना है.
