लग्जरी कार किराए पर ले पॉश कॉलोनियों में रेकी कर करते थे चोरी

इंदौर:थाना क्षेत्र में लगातार हो रही नकबजनी की घटनाओं पर लगाम लगाने में लसूड़िया पुलिस को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है. पुलिस ने एक शातिर अंतर्राज्यीय चोर गिरोह को दबोचते हुए लाखों के चोरी गए आभूषण, मोबाइल फोन और वाहन बरामद किए हैं. गिरोह के सरगना के खिलाफ मध्यप्रदेश के विभिन्न शहरों में 30 से अधिक गंभीर आपराधिक मामले दर्ज हैं.

जानकारी के अनुसार गुरुवार 3 अप्रैल को फरियादी शिवांशु वर्मा निवासी आर-5 महालक्ष्मीनगर ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि वह परिवार सहित विदेश गया हुआ था और लौटने पर देखा कि उसके घर से सोने-चांदी के जेवरात व नकदी चोरी हो गई है. मामले में पुलिस ने घटनास्थल और आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगालने पर चार संदिग्ध आरोपी एक सफेद टाटा पंच कार से कॉलोनी में घूमते पाए गए.

इन फुटेज और तकनीकी जांच के आधार पर पुलिस को जानकारी मिली कि आरोपी भोपाल निवासी हैं. इसके बाद पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए आरोपियों को इंदौर बायपास के पास सिल्वर पार्क कॉलोनी के पास से गिरफ्तार कर लिया. अंकित गुजरे उर्फ अकिंत डांसर पिता बाबू गुजरे उम्र 25 वर्ष निवासी बाग मुगलिया, भोपाल जिस पर 30 से अधिक आपराधिक प्रकरण दर्ज के साथ बलराम प्रजापति पिता रमेश प्रजापति उम्र 22 वर्ष निवासी बडोनिया तालाब, नरसिंहगढ़ जिस पर तीन अपराध दर्ज है.

वहीं रवि खरात पिता गणेश खरात, उम्र 22 वर्ष निवासी बाग सेवनिया, भोपाल इस पर भी दो अपराध दर्ज है को गिरफ्तार कर लिया. पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से एक टाटा पंच कार नम्बर और एक आई फोन व सोने चांदी के जेवारत जब्त किए है. पुलिस आरोपियों से अन्य मामलों में भी पूछताछ कर रही है.
यह गिरोह लग्जरी कारों को किराए पर लेकर इंदौर सहित अन्य शहरों की पॉश कॉलोनियों में सूने मकानों की रेकी करता था. बाद में आधुनिक उपकरणों की मदद से मकानों के दरवाजे काटकर चोरी की वारदात को अंजाम देता था.

Next Post

ओंकारेश्वर में हों तीर्थयात्रियों के लिए सभी सुविधाएं

Wed Apr 16 , 2025
ओंकारेश्वर: ओंकारेश्वर तीर्थ की व्यवस्थाओं का जायजा लेने पहुंचे खंडवा कलेक्टर ऋषभ गुप्ता ने कहा कि हमें लगातार छोटे-छोटे कई सुधार करना पड़ेंगे। ओंकारेश्वर दर्शन के लिए बड़ी श्रद्धा आस्था के साथ दूर-दूर से आने वाले भक्तों को खास तौर से इसमें जो आम भक्त सामान्य द्वार से दर्शन के […]

You May Like