आइची-नागोया (जापान) 01 अक्टूबर (वार्ता) भारत की यामिनी मौर्य ने एशियाई खेलों में गुरुवार को शानदार प्रदर्शन करते हुए 57 किग्रा भार वर्ग की जूडो प्रतियोगिता के क्वार्टर फाइनल में जगह बना ली है।
आज यहां खेले गये मुकाबले में भारतीय एथलीट यामिनी मौर्य ने महिलाओं के कतर की फतेना बु-काहोस को ‘इप्पोन’ से हराकर स्पर्धा के क्वार्टरफाइनल में जगह बनाई।
अब क्वार्टर फाइनल में यामिनी का मुकाबला मंगोलिया की अरिउनजाया टेरबिश से होगा।
