एशियाई खेल: भारतीय महिला स्क्वैश टीम ने जीता कांस्य पदक

आइची-नागोया (जापान) 01 अक्टूबर (वार्ता) भारतीय स्क्वैश टीम को एशियाई खेलों में गुरुवार को सेमीफाइनल मुकाबले में हांगकांग से 1-2 से हरा के बाद कांस्य पदक से संतोष करना पड़ा।

आज यहां हुए रोमांचक मुकाबले में अनाहत सिंह की हार ने भारत को बैकफुट पर धकेल दिया, लेकिन तन्वी खन्ना ने चौंकाने वाली जीत दर्ज करते हुए भारत को टूर्नामेंट से बनाये रखा। हालांकि, निर्णायक मैच में जोशना चिनप्पा हार गई।

अनाहत सिंह को चान सिन युक से 3-2 (11-9, 11-8, 6-11, 11-13, 10-12) से हार का सामना करना पड़ा, जबकि तन्वी खन्ना ने ली का यी को 3-1 (4-11, 13-11, 11-9, 13-11) से हराकर मुकाबला बराबरी पर ला दिया। इसके बाद जोशना चिनप्पा निर्णायक मैच में हो त्ज़े लोक से 3-0 (11-4, 11-7, 11-9) से हार गईं।

उल्लेखनीय है कि जोशना चिनप्पा, तन्वी खन्ना और अनाहत सिंह उस भारतीय महिला टीम का भी हिस्सा थीं जिसने हांग्जो 2023 में कांस्य पदक जीता था।

Next Post

पत्थर का अवैध उत्खनन और परिवहन करते पोकलेन मशीन और टै्रक्टर जप्त

Thu Oct 1 , 2026
रीवा:रीवा एवं मऊगंज जिले में अवैध उत्खनन एवं परिवहन लम्बे समय से चल रहा है. राजस्व भूमि के अलावा निजी भूमि में पत्थर-पटिया एवं मुरूम का अवैध उत्खनन किया जा रहा है. गत सप्ताह सेमरिया में खनिज विभाग की टीम ने निजी भूमि में अवैध उत्खनन करते पाए जाने पर […]

You May Like