पत्थर का अवैध उत्खनन और परिवहन करते पोकलेन मशीन और टै्रक्टर जप्त

रीवा:रीवा एवं मऊगंज जिले में अवैध उत्खनन एवं परिवहन लम्बे समय से चल रहा है. राजस्व भूमि के अलावा निजी भूमि में पत्थर-पटिया एवं मुरूम का अवैध उत्खनन किया जा रहा है. गत सप्ताह सेमरिया में खनिज विभाग की टीम ने निजी भूमि में अवैध उत्खनन करते पाए जाने पर प्रकरण दर्ज किया था.लेकिन अवैध उत्खनन और परिवहन थमने का नाम नही ले रहा है. बुधवार को खनिज विभाग की टीम ने हुजूर तहसील के अन्तर्गत खमरिया में अवैध उत्खनन करते हुए एक पोकलेन मशीन और ट्रेक्टर ट्राली को जप्त कर थाने में खड़ा कराया गया, साथ ही प्रकरण दर्ज किया गया. उल्लेखनीय है कि रीवा के सेमरिया एवं नौवस्ता, बेला क्षेत्र में अवैध उत्खनन पत्थर का होता है. कार्यवाही होने के बाद भी अवैध उत्खनन थमने का नाम नही ले रहा है.

कलेक्टर नरेन्द्र कुमार सूर्यवंशी के निर्देश एवं जिला खनिज अधिकारी रवि पटेल के मार्गदर्शन में खनिज टीम ने ग्राम खमरिया में दोपहर दबिश दी. जहा अल्ट्राटेक माइंस से अवैध खनिज पत्थर का उत्खनन पोकलेन मशीन द्वारा किया जा रहा था और ट्रैक्टर ट्राली से अवैध परिवहन हो रहा था. खनिज टीम के पहुंचते ही कई वाहन चालक अपना ट्रैक्टर लेकर भाग खड़े हुए. जबकि पोकलेन मशीन एवं टै्रक्टर ट्राली को जप्त किया गया है और अवैध उत्खनन परिवहन तथा भंडारण का निवारण नियम 2022 के तहत प्रकरण दर्ज कर कलेक्टर के समक्ष प्रस्तुत किया जाएगा. खनिज निरीक्षक वीर सिंह ने अपनी टीम के साथ पहुंचकर कार्यवाही को अंजाम दिया है. उन्होने जानकारी देते हुए बताया कि पत्थर का अवैध उत्खनन एवं परिवहन करते हुए एक पोकलेन मशीन एवं ट्रैक्टर ट्राली को जप्त कर सुरक्षार्थ अभिरक्षा में सुपुर्द कर खड़ा किया गया है और प्रकरण दर्ज कर जिला दण्डाधिकारी के समक्ष प्रस्तुत किया जायेगा.
गिट्टी का अवैध परिवहन करते तीन वाहन जप्त
मऊगंज जिले में अवैध खनिज उत्खनन, परिवहन एवं भंडारण के विरुद्ध सघन अभियान चलाया जा रहा है. इसी क्रम में खनिज विभाग द्वारा विभिन्न स्थानों पर कार्रवाई करते हुए गिट्टी का अवैध परिवहन कर रहे तीन वाहनों को जप्त किया गया है. खनिज विभाग द्वारा जांच के दौरान हनुमना क्षेत्र में दो ट्रेलर एवं मऊगंज क्षेत्र एक डंपर गिट्टी का अवैध परिवहन करते पाए जाने पर जप्त किया गया. जप्त किए गए सभी वाहनों को नियमानुसार पुलिस थाना मऊगंज एवं पिपराही क्षेत्र की अभिरक्षा में सुरक्षित खड़ा कराया गया है. संबंधित वाहनों के विरुद्ध खनिज नियमों के तहत अवैध परिवहन का प्रकरण दर्ज कर अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है.

Next Post

अधूरे निर्माण कार्य को लेकर कमिश्नर ने जताई नाराजगी

Thu Oct 1 , 2026
रीवा:रीवा संभाग कमिश्नर शीलेंद्र सिंह ने संभाग के सभी जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों, समस्त जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों, ईआरएस के सभी ईई, समस्त जिला एवं ब्लॉक कोऑर्डिनेटर को निर्देश दिए कि वे शेष रह गई आंगनवाड़ी केंद्र के भवनो एवं शौचालयो का निर्माण कार्य 31 अक्टूबर […]

You May Like