वारसॉ, 17 जुलाई (वार्ता) पोलैंड की फुटबॉल एसोसिएशन (पीजेडपीएन) ने जान अर्बन को पुरुष फुटबॉल टीम का नया कोच बनाया गया है।
63 वर्षीय अर्बन ने मिशल प्रोबिएर्ज की जगह ली है, जिन्होंने फीफा विश्व कप क्वालीफायर में हेलसिंकी में फिनलैंड से 2-1 से हार के बाद पद से इस्तीफा दे दिया था।
पीजेडपीएन की आधिकारिक वेबसाइट पर अर्बन के हवाले से कहा गया, “मुझे बहुत खुशी है कि मुझे राष्ट्रीय टीम में काम करने का मौका मिला है। हर कोच की अपनी शैली और विचार होते हैं। सबसे महत्वपूर्ण बात टीम की क्षमता का अधिकतम उपयोग करना है।”
पीजेडपीएन के अध्यक्ष सेजरी कुलेस्जा ने कहा, “हमारा लक्ष्य 2026 फीफा विश्वकप के लिए क्वालीफाई करना है। मैं कोच की सफलता की कामना करता हूँ और उन्हें विश्वास दिलाता हूँ कि उन्हें हमारा पूरा समर्थन मिलेगा।”
