मांडविया ने एशियाई कुश्ती चैंपियनशिप के पदक विजेताओं को किया सम्मानित

नयी दिल्ली, 17 जुलाई (वार्ता) केन्द्रीय खेल मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया ने अंडर-15, अंडर-17, अंडर-20 और अंडर-23 एशियाई कुश्ती चैंपियनशिप 2025 के पदक विजेताओं से मुलाकात कर उन्हें सम्मानित किया।

डॉ. मांडविया ने आज सोशल मीडिया मंच एक्स पर अंडर-15, अंडर-17, अंडर-20 और अंडर-23 एशियाई कुश्ती चैंपियनशिप 2025 के पदक विजेताओं से मुलाकात की तस्वीरें साझा की।

इस अवसर पर पदक विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया। डाॅ. मांडविया ने कहा कि पहलवानों के धैर्य, दृढ़ संकल्प और अथक परिश्रम ने देश को गौरवान्वित किया है। मैं उनके खेल जीवन में निरंतर सफलता की कामना करता हूँ।

इस दौरान खिलाड़ियों ने डाॅ. मांडविया से बातचीत की और खिलाड़ियों ने उनके साथ अपने-अपने अनुभव साझा किये।

Next Post

ट्रम्प ने कैलिफ़ोर्निया हाई-स्पीड रेल की फंडिंग रोकी

Thu Jul 17 , 2025
वाशिंगटन, 17 जुलाई (वार्ता) अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने बुधवार को घोषणा की कि उनकी सरकार कैलिफ़ोर्निया की हाई-स्पीड रेल परियोजना के लिए पैसे नहीं देगी। ट्रम्प ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर लिखा कि संघ सरकार का एक भी डॉलर इस घोटाले में फिर कभी खर्च नहीं किया जाएगा।जिस […]

You May Like