
भोपाल। एमपी नगर थाना पुलिस ने शादी का झांसा देकर महिला के साथ दुष्कर्म के आरोपी को गिरफ्तार किया है. रविवार को पीड़िता की शिकायत के बाद पुलिस ने कठोर कदम उठाते हुए आरोपी को जल्द ही दबोच लिया.
थाना प्रभारी जयहिन्द शर्मा के अनुसार पीड़िता ने थाने पहुंचकर मामले की लिखित शिकायत की. पीड़िता ने बताया कि आरोपी सुरेन्द्र ठाकुर ने उसे शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाए. इसके बाद आरोपी अपनी बात से लगातार मुकर रहा है. पुलिस ने मामले को संज्ञान में लेते हुए आरोपी की तलाश शुरू की. आरोपी को दो घण्टे के अंदर गिरफ्तार कर उसे कोर्ट में पेश किया गया.
