रितेश सिधवानी और फरहान अख्तर के बैनर तले सनी देओल स्टारर नई एक्शन फिल्म की शूटिंग हुई शुरू

मुंबई, (वार्ता) फिल्मकार रितेश सिधवानी और फरहान अख्तर के बैनर तले सनी देओल स्टारर नई एक्शन फिल्म की शूटिंग शुरू हो गयी है।

यह एक्शन थ्रिलर शुक्रवार, 27 फरवरी 2026 को शुरू हो गई है, और फिलहाल इसकी शूटिंग चल रही है।

एक्सेल एंटरटेनमेंट ने सनी देओल के साथ अपनी नई फिल्म का ऐलान किया है, जिसमें ज्योतिका भी अहम रोल में हैं। सनी देओल ने इस फिल्म की शूटिंग के लिए 2026 की गर्मियों की डेट्स दी हैं। इस फिल्म को बालाजी गणेश निर्देशित करेंगे और यह एक अलग तरह की एक्शन थ्रिलर होने वाली है, जिसमें इंडस्ट्री के बड़े नाम पहली बार साथ आ रहे हैं।

बालाजी गणेश चेन्नई के फिल्ममेकर हैं, जो लंबे समय तक मशहूर निर्देशक ए.आर. मुरुगदॉस के साथ सह निर्देशक के रूप में काम कर चुके हैं। वह इस सस्पेंस थ्रिलर से निर्देशन की दुनिया में कदम रख रहे हैं।

यह फिल्म एक्सेल एंटरटेनमेंट प्रोडक्शन की है, जिसे रितेश सिधवानी, फरहान अख्तर और ए.आर. मुरुगदॉस ने प्रोड्यूस किया है। इसके को-प्रोड्यूसर कासिम जगमगिया, विशाल रामचंद्रानी, आदित्य जोशी, सुनील जैन और यूसुफ शेख हैं।

 

Next Post

अर्जुन तेंदुलकर और वैभव सूर्यवंशी ने डुबोई लुटिया! दोनों स्टार्स हुए बुरी तरह फेल, टीम को मिली शर्मनाक हार

Tue Mar 3 , 2026
आईपीएल 2026 की तैयारी कर रहे वैभव सूर्यवंशी और अर्जुन तेंदुलकर हालिया अच्छे प्रदर्शन के बाद अब लगातार फ्लॉप हो गए हैं, जिससे दोनों खिलाड़ियों की फॉर्म पर सवाल उठने लगे हैं। आईपीएल 2026 से पहले घरेलू टूर्नामेंटों में खिलाड़ी अपनी तैयारियों को अंतिम रूप दे रहे हैं, लेकिन युवा […]

You May Like