नयी दिल्ली, 15 जून (वार्ता) घरेलू थोक जिंस बाजारों में सोमवार को चावल का औसत भाव बढ़ गया। चावल के साथ गेहूं में भी तेजी रही। चीनी की कीमतों में नरमी रही जबकि दालों और खाद्य तेलों उतार-चढ़ाव का रुख देखा गया। औसत दर्जे के चावल की औसत कीमत 66 रुपये बढ़कर 3,897 रुपये प्रति क्विंटल पर पहुंच गयी। गेहूं 11 रुपये मजबूत हुआ और 2,782 रुपये प्रति क्विंटल बोला गया। आटे की कीमत 20 रुपये टूट गयी। दाल-दलहनों में मसूर दाल की औसत कीमत 22 रुपये और उड़द दाल की 18 रुपये प्रति क्विंटल बढ़ गयी। चना दाल 54 रुपये और तुअर दाल 44 रुपये सस्ती हुई। मूंग दाल भी 20 रुपये प्रति क्विंटल टूट गयी।
मलेशिया के बुरसा मलेशिया डेरिवेटिव एक्सचेंज में अगस्त का पाम ऑयल वायदा 25 रिंगिट गिरकर 4,450 रिंगिट प्रति टन रह गया। जुलाई का अमेरिकी सोया तेल वायदा भी 1.86 प्रतिशत टूटकर 72.90 सेंट प्रति पौंड के भाव बोला गया। स्थानीय बाजारों में सूरजमुखी तेल की औसत कीमत 175 रुपये प्रति क्विंटल बढ़ गयी। पाम ऑयल 83 रुपये और वनस्पति 67 रुपये प्रति क्विंटल महंगा हुआ। सोया तेल में 42 रुपये और मूंगफली तेल में नौ रुपये की तेजी रही। सरसों तेल 115 रुपये प्रति क्विंटल फिसल गया। मीठे के बाजार में आज गुड़ का औसत भाव 56 रुपये प्रति क्विंटल गिर गया। चीनी भी 26 रुपये सस्ती हुई।

