
मुलताई। पवित्र नगरी मुलताई में सोमवार को सोमवती अमावस्या के अवसर पर ताप्ती उदगम सरोवर में हजारों श्रद्धालुओं द्वारा आस्था की डूबकी लगाकर पुण्य फल प्राप्त किया। गौरतलब है की अधिकमास का पवित्र महीना तीन साल में एक बार आता है। मान्यता है की अधिकमास में पवित्र नदियों में स्नान करने से पुण्य फल प्राप्त होता है। जिससे पुरे माह भर श्रद्धालुओं द्वारा ताप्ती सरोवर में स्नान करने वालो की भीड़ लगी रही। अधिकमास की अमावस्या तीन साल में एक बार आती है,वहीं सोमवार को आने से दुर्लभ संयोग बन गया जिससे सोमवार को जिले सहित आसपास के क्षेत्रों से पहुंचे भक्तों ने ताप्ती सरोवर में स्नान किया और परिवार की सुख-समृद्धि के लिए पूजा-अर्चना की। ब्रम्ह मुहूर्त से ही सरोवर में स्नान करने वालों का सिलसिला प्रारम्भ हो गया जो दिन भर चलता रहा। वहीं अधिकमास की अमावस्या को पितृ मोक्ष अमावस्या स्वरूप मानते हुए कुछ श्रद्धालुओं ने ताप्ती स्नान कर तर्पण एवं पिंडदान भी किया। जिसके बाद ताप्ती तट स्थित मंदिरो में पूजा अर्चना की।श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए नगर पालिका द्वारा घाटों पर आवश्यक व्यवस्थाएं की गई थीं। भीड़ को नियंत्रित करने और सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए पुलिस बल तैनात रहा। थाना प्रभारी नरेंद्र सिंह परिहार ने बताया कि महिला पुलिस बल भी तैनात किया गया था। स्वयंसेवी संस्थाओं और सामाजिक संगठनों के कार्यकर्ताओं ने भंडारा प्रसादी वितरित की।
