
ग्वालियर। चीनौर में डॉ भीमराव अम्बेडकर की प्रतिमा के समर्थन में आज लगातार 14 दिन धरना प्रदर्शन चला। कुछ लोग भूख हड़ताल पर रहे। चीनौर की कमेटी एवं प्रशासन ने मिलकर बीच का रास्ता निकाला है कि कुछ दिन के लिए मूर्ति अंबेडकर भवन में शिफ्ट कर जल्द ही विधिवत अनुमति देकर प्रतिमा भव्य रूप से लगाई जाए। इस पर सबकी सहमति बनी। आगे की प्रक्रिया को लेकर आज ग्वालियर में पुलिस अधीक्षक धर्मवीर सिंह से प्रतिमा समर्थकों ने मुलाकात की। एसपी ने कहा कि प्रशासनिक कार्यवाही चालू हो चुकी है, जल्द से जल्द अम्बेडकर प्रतिमा स्थापित की जाएगी। जल्द ही विधिवत अनुमति देकर कार्य चालू होने वाला है। प्रतिमा भव्य रूप से स्थापित कर धूमधाम से अनावरण किया जायेगा। इस अवसर पर मुख्य रूप से रामबाबू जाटव, एड.रायसिंह बौद्ध, विजेंद्र सोनी, अजय सोनी उपस्थित रहे।
