भोपाल में वायरल बुखार का कहर, अस्पतालों में मरीजों की लगी लंबी कतार 

भोपाल। वायरल संक्रमण और बुखार के मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ रही है, जिससे अस्पतालों की ओपीडी में रोज लंबी कतारें देखने को मिल रही हैं।

राजधानी भोपाल के सरकारी और निजी अस्पतालों में इन दिनों वायरल फीवर, सर्दी-खांसी, गले में संक्रमण और शरीर दर्द की शिकायत लेकर बड़ी संख्या में मरीज पहुंच रहे हैं। सबसे ज्यादा प्रभावित बच्चे और बुजुर्ग हो रहे हैं।

डॉक्टरों के मुताबिक मौसम में लगातार हो रहे बदलाव और बारिश के दौरान दूषित पानी व गंदगी संक्रमण की बड़ी वजह बन रहे हैं। ऐसे में बिना डॉक्टर की सलाह के दवा लेने से बचने और समय पर जांच कराने की सलाह दी जा रही है।

स्वास्थ्य विशेषज्ञ लोगों से साफ पानी पीने, घर के आसपास पानी जमा न होने देने, हाथों की सफाई रखने और भीड़भाड़ वाली जगहों पर सावधानी बरतने की अपील कर रहे हैं।

Next Post

ई-टोकन व्यवस्था के विरोध में किसान कांग्रेस का प्रदर्शन, 100% मूंग खरीदी की मांग

Sat Jul 18 , 2026
विदिशा। मूंग खरीदी में ई-टोकन व्यवस्था से किसानों को हो रही परेशानियों को लेकर शनिवार को किसान कांग्रेस ने माधवगंज चौराहे पर विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी की जिला किसान कांग्रेस अध्यक्ष विनीत सिंह दांगी ने आरोप लगाया कि ई-टोकन व्यवस्था के कारण […]

You May Like