किसान आंदोलन के बाद भोपाल को राहत: खुले प्रमुख रास्ते, शहर में ट्रैफिक हुआ सामान्य

भोपाल: दो दिनों तक किसान आंदोलन के कारण प्रभावित रही भोपाल की ट्रैफिक व्यवस्था अब सामान्य हो गई है। रोशनपुरा से पॉलिटेक्निक, नर्मदापुरम रोड और शहर के अन्य प्रमुख मार्गों पर वाहनों की आवाजाही फिर से शुरू हो गई है। पुलिस और प्रशासन ने बैरिकेडिंग हटाकर रास्ते खोल दिए हैं, जिससे लोगों को बड़ी राहत मिली है।
मूंग की खरीदी और खाद वितरण में ई-टोकन सिस्टम बंद करने जैसी मांगों को लेकर नर्मदापुरम से पैदल भोपाल पहुंचे किसान राजधानी में डटे हुए थे।

आंदोलन के कारण कई प्रमुख मार्गों पर ट्रैफिक डायवर्ट करना पड़ा, जिससे आम लोगों को दो दिनों तक जाम और लंबी दूरी तय करने जैसी परेशानियों का सामना करना पड़ा।इस बीच सरकार ने 60 प्रतिशत मूंग खरीदने से लेकर किसानों की अन्य मांगें भी मान ली हैं। इसके बाद देर रात से ही ज्यादातर किसानों ने वापस लौटना शुरू कर दिया और धीरे-धीरे सड़कें खाली हो गईं।
फिलहाल राजधानी के सभी प्रमुख मार्गों पर ट्रैफिक सामान्य हो चुका है और यातायात पहले की तरह सुचारु रूप से चल रहा है। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि यातायात नियमों का पालन करें और सफर के दौरान ट्रैफिक पुलिस के निर्देशों का सहयोग करें।

Next Post

किराना दुकान का शटर तोड़कर चोरी, सीसीटीवी में कैद हुए नकाबपोश

Thu Jul 30 , 2026
जबलपुर: मदनमहल थाना अंतर्गत गंगासागर रोड आमनपुर में चोरों ने एक किराना दुकान का शटर उठाकर गल्ले से 26,000 की नगदी पार कर दी। पूरी वारदात दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।पुलिस से मिली […]

You May Like