
मंदसौर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने विजयादशमी पर अपनी 100 वर्ष की गौरवशाली यात्रा पूर्ण की। शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में जिले के मल्हारगढ़, नारायणगढ़, पिपलिया मंडी और सीतामऊ सहित विभिन्न नगरों में स्वयंसेवकों ने परंपरागत गणवेश में दंड व भगवा ध्वज के साथ बैंड की ताल पर अनुशासित पथ संचलन किया। नागरिकों ने पुष्पवर्षा कर स्वागत किया और “भारत माता की जय”, “राष्ट्र प्रथम” के उद्घोष से वातावरण गुंजायमान हो उठा।
प्रत्येक नगर में बौद्धिक सत्रों में वक्ताओं ने संघ की 100 वर्ष की यात्रा, स्वतंत्रता संग्राम से लेकर सामाजिक सेवा, आपदाओं में सहयोग और राष्ट्र निर्माण में योगदान पर प्रकाश डाला। उन्होंने शताब्दी वर्ष को “सेवा, संगठन और राष्ट्र पुनरुत्थान” का संकल्प बताया।
