
रीवा। मध्यप्रदेश शासन के पूर्व मंत्री कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पी सी शर्मा अपने रीवा प्रवास पर कांग्रेस कार्यालय पहुंचकर कार्यकर्ताओं से सौजन्य मुलाकात की.
इस अवसर पर कांग्रेस जनों को सम्बोधित करते हुए कहा कि विंध्य से हमारा पुराना नाता हैं. यहां के प्रतिष्ठित नेता पूर्व मुख्यमंत्री कुंवर अर्जुन सिंह एवं पूर्व विधानसभा अध्यक्ष श्रीयुत श्रीनिवास तिवारी के साथ काम करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ हैं. उन्होने कहा कि विंध्य की माटी राजनेताओं को पैदा करती है और जो राजनीति यहां से प्रारंभ होती है उसका असर पूरे प्रदेश मे पडता हैं. उन्होने कहा कि बिना विंध्य की जीत के हम सरकार नही बना पाते हैं. अत: इस अवसर पर मैं कांग्रेस जनों से अपील करूंगा की इस बार के चुनाव मे सभी मतभेदों को भुलाकर ज्यादा से ज्यादा सीट विंध्य से लाने का प्रयास करें. उन्होने कहा कि प्रदेश सरकार किसान विरोधी है, कांग्रेस के कड़े विरोध के कारण आज से खरीदी का काम प्रारंभ किया गया है. लेकिन अधिकांश जगहो में अभी भी खरीदी नही हो रही है. इस अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष इंजी. राजेन्द्र शर्मा, अशोक पटेल झब्बू, महासचिव विद्यावती पटेल, कविता पाण्डेय, विमलेन्द्र तिवारी, शिव प्रसाद प्रधान, सरदार प्रहलाद सिंह मौजूद रहे.
