श्योपुर: कलेक्टर सुश्री शीला दाहिमा के मार्गदर्शन में हरियाली महोत्सव के अंतर्गत आज हरियाली अमावस्या के पावन पर्व पर नगर पालिका परिषद श्योपुर द्वारा शासकीय कन्या महाविद्यालय श्योपुर में पौधरोपण किया गया। इस अवसर पर अशोक, आंवला, चांदनी, कनेर, और करंज के पौधे लगाए गए।
पौधरोपण के दौरान शासकीय कन्या महाविद्यालय के डॉ खेमराज आर्य, डॉ परवीन वर्मा, वेदांकी खंडेलवाल, ललिता सिकरवार, डॉ पूनम गिद, नगर पालिका श्योपुर से आदित्य चौहान, नीरज निगम, इश्तियाक कुरैशी, अंकिश जैन, ओम सुमन महावीर सुमन, रामराज प्रजापति, संदीप कतरोलिया, प्रदीप कतरोलिया सहित अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।
