तहसीलदार, प्रभारी तहसीलदार एवं नायब तहसीलदारों को प्रदान किए गए नवीन कार्यभार

सागर। सागर जिले मे प्रशासकीय कार्य की सुविधा को दृष्टिगत रखते हुए कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट संदीप जी आर द्वारा तहसीलदार, प्रभारी तहसीलदार एवं नायब तहसीलदारों के स्थानांतरण आदेश जारी किए गए हैं। जारी आदेश के अनुसार सुश्री ऋतु राय, प्रभारी तहसीलदार को तहसीलदार खुरई, डॉ राकेश अहिरवार, तहसीलदार को अधीक्षक भू-अभिलेख, देवी प्रसाद चकवती, तहसीलदार को तहसीलदार केसली, विजयकांत त्रिपाठी, प्रभारी तहसीलदार को तहसीलदार शाहगढ़, कैलाश कुर्मी, प्रभारी तहसीलदार को अपर तहसीलदार (कार्यपालिक मजिस्ट्रेट) तहसील कार्यालय सागर नगर, हरीश लालवानी, नायब तहसीलदार को नायब तहसीलदार केसली किया गया स्थानांतरण निरस्त कर सहायक अधीक्षक भू-अभिलेख, ज्ञानचंद्र राय, प्रभारी नायब तहसीलदार को नायब तहसीलदार बण्डा, हरिओम नायक प्रभारी नायब तहसीलदार को नायब तहसीलदार खुरई, रतन सिंह गौड़, प्रभारी नायब तहसीलदार को नायब तहसीलदार केसली, सुशील खरे प्रभारी नायब तहसीलदार को नायब तहसीलदार गढ़ाकोटा का कार्यभार सौंपा गया। यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू है।

Next Post

बुंदेलखंड को बड़ी सौगात: भोपाल-छतरपुर-खजुराहो रेल लाइन सर्वे को मंजूरी

Wed Apr 8 , 2026
छतरपुर। केंद्र सरकार ने अहम कदम उठाते हुए छतरपुर और पर्यटन नगरी खजुराहो को सीधे राजधानी भोपाल से जोड़ने वाली नई रेल लाइन के सर्वे को मंजूरी दे दी है। इस परियोजना के तहत सागर-छतरपुर-खजुराहो-भोपाल के बीच लगभग 320 किलोमीटर लंबे रेल मार्ग का सर्वेक्षण किया जाएगा। प्रस्तावित रेल लाइन […]

You May Like