माधव विधि महाविद्यालय में चल वैजयंती वाद-विवाद प्रतियोगिता

ग्वालियर: माधव विधि महाविद्यालय, ग्वालियर में स्वर्गीय माधव शंकर इंदापुरकर की स्मृति में चल वैजयंती वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन अटल सभागार में किया गया। प्रतियोगिता में मध्य प्रदेश के 20 विश्वविद्यालयों एवं महाविद्यालयों की टीमों ने वर्तमान परिप्रेक्ष्य में भारत वैश्विक महाशक्ति बनने की ओर अग्रसर है विषय पर पक्ष एवं विपक्ष में तर्कों और आंकड़ों के माध्यम से प्रभावी प्रस्तुति दी।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग के पूर्व सदस्य के.के. शर्मा ने कहा कि 2047 तक विकसित भारत का लक्ष्य अवश्य पूरा होगा और भारत विश्व की तीसरी बड़ी अर्थव्यवस्था बनने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है। विशिष्ट अतिथि महाधिवक्ता राकेश शुक्ला ने कहा कि भारत विश्व गुरु था, है और रहेगा तथा हर क्षेत्र में उसकी शक्ति को विश्व मानता है।
विशिष्ट आमंत्रित अतिथि आनंद करारा ने स्वर्गीय इंदापुरकर को याद करते हुए उनके व्यक्तित्व को प्रेरणादायी बताया और कहा कि वे अजातशत्रु, निष्ठावान एवं राष्ट्र के प्रति समर्पित थे। इस मौके पर राष्ट्रीय स्वंयसेवक संघ मध्य क्षेत्र के क्षेत्र कार्यकारिणी सदस्य यशवंत इंदापुर व गिरीश इंदापुरकर उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन डॉ. सपना दुबौलिया ने किया तथा विषय की प्रस्तावना कार्यक्रम संयोजक डॉ. राहुल शर्मा ने प्रस्तुत की। कार्यक्रम का आभार शासी निकाय अध्यक्ष एडवोकेट विवेक खेडक़र ने व्यक्त किया। कार्यक्रम में प्राचार्य डॉ नीति पांडे ने सभी से राष्ट्र निर्माण में योगदान देने का आह्वान किया।

Next Post

डॉ. असित यादव ग्वालियर रेंज के नए डीआईजी होंगे

Sun May 3 , 2026
ग्वालियर: आईपीएस डॉ. असित यादव ग्वालियर रेंज के नए डीआईजी होंगे। राज्य सरकार ने 62 अधिकारियों के देर रात तबादले किए हैं। Facebook Share on X LinkedIn WhatsApp Email Copy Link

You May Like