न्यायालय में दो पहिया वाहनों से आने का संदेश

शाजापुर।प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश व अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण शाजापुर आनंद कुमार तिवारी द्वारा स्वयं तथा उनके निर्देशन में जिला मुख्यालय शाजापुर के सभी न्यायाधीशगण, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, शाजापुर के अधिकारीगण आज अपने कर्तव्य स्थल न्यायालय में दो पहिया वाहन बाईक/स्कूटी से उपस्थित हुए.

साथ ही प्रधान जिला न्यायाधीश व अध्यक्ष आनंद कुमार तिवारी द्वारा यह भी निर्धारित किया है कि सभी न्यायाधीशगण एवं न्यायालय के कर्मचारीगण सप्ताह में 2 दिवस सोमवार एवं शनिवार को अपनी कारों से न आकर दो पहिया वाहन बाइक, स्कूटी, साइकिल का अपनी सुविधा अनुसार उपयोग करेंगे. इस अभियान के द्वारा प्रधान जिला न्यायाधीश ने आमजन से अपील की है कि सभी लोग सप्ताह में कम से कम 2 दिवस यथासंभव अपनी कारों का उपयोग न करके साईकिल अथवा बाइक का उपयोग करें, जिससे न केवल यातायात को कम किया जा सकता है, अपितु ईंधन की भी बचत होगी तथा पर्यावरण प्रदूषण को भी कम करने में योगदान होगा. न्यायाधीशगण द्वारा ने केवल जनता से अपील की है बल्कि स्वयं भी अपनी सप्ताह में 2 दिवस के लिए अपनी कार का त्याग कर, दो पहिया वाहन से अपने कर्तव्य स्थल पर आकर उक्त अभियान के नियम का पालन किया है.

Next Post

बिक्री धान का भुगतान न मिलने से किसान यूनियन ने दिया धरना

Mon Jul 7 , 2025
रीवा।भारतीय किसान यूनियन टिकैत द्वारा कलेक्ट्रेट के सामने धान बिक्री का भुगतान न किये जाने सहित विभिन्न मांगो को लेकर प्रदर्शन किया गया और ज्ञापन सौप कर कार्यवाही की मांग की गई. दरअसल सेवा सहकारी संस्था बीड़ा क्रमांक दो में वर्ष 2024-25 की धान की बिक्री 63 किसानो ने की […]

You May Like