
रीवा।भारतीय किसान यूनियन टिकैत द्वारा कलेक्ट्रेट के सामने धान बिक्री का भुगतान न किये जाने सहित विभिन्न मांगो को लेकर प्रदर्शन किया गया और ज्ञापन सौप कर कार्यवाही की मांग की गई.
दरअसल सेवा सहकारी संस्था बीड़ा क्रमांक दो में वर्ष 2024-25 की धान की बिक्री 63 किसानो ने की थी. जिसका भुगतान भ्रष्टाचार के चलते किसानो को नही हो पाया. जिसके विरोध में भारतीय किसान यूनियन के कार्यकर्ता और किसान कलेक्ट्रेट के सामने धरना प्रदर्शन कर चक्काजाम किया. किसानो के प्रदर्शन को देखते हुए एसडीएम, तहसीलदार और पुलिस बल पहुंचा और किसानो की बात सुनी. तहसीलदार ने किसानो से बात की और एक प्रतिनिधि मंडल किसानो का कलेक्टर से मिलने पहुंचा जहा पूरी बात रखी गई. जिस पर कलेक्टर ने आश्वासन दिया धरना समाप्त कर दें, 45 दिन के अंदर पूरे मामले की जांच कराकर निराकरण किया जायेगा और किसानो का भुगतान होगा. जिसके बाद धरना समाप्त किया गया.
