वनकर्मियों पर सब्बल से हमला, बाईक तोड़ी

उमरिया: जिले के चंदिया वन परिक्षेत्र अंतर्गत ग्राम नरवार-25 के कुदरी टोला में वन विभाग के कर्मचारियों पर हमला किए जाने का मामला सामने आया है। आरोप है कि नरवार-25 निवासी मिथुन बैगा ने वनकर्मियों पर लोहे की सब्बल से हमला कर दिया। घटना में वनकर्मी सतेंद्र मिश्रा, विमलेश गुप्ता और चौकीदार संतोष यादव घायल हो गए।
सभी घायलों ने चंदिया थाने में शिकायत दर्ज कराई है, जिसके बाद पुलिस मामले की जांच और आरोपी की तलाश में जुटी हुई है। विवाद के दौरान आरोपित ने वनकर्मी सतेंद्र मिश्रा की बाइक भी लोहे की सब्बल से क्षतिग्रस्त कर दी। इतना ही नहीं, बाइक की चाबी भी निकालकर अपने साथ ले गया। बताया जा रहा है कि उसी चाबी के गुच्छे में वन चौकी की चाबी भी लगी हुई थी, जिसके चलते वन चौकी फिलहाल बंद पड़ी है। इस घटना ने वन विभाग के कर्मचारियों की सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।
ये मामला शुक्रवार की शाम नरवर-25 गांव का बताया जा रहा है। अतिक्रमण के खिलाफ दो बीट गार्ड और चौकीदार अतिक्रमणकारियों के घर पहुंचे थे। पीडि़त बीट गार्ड पीओआर की कायमी के लिए आधार कार्ड मांग रहे थे। इसी बीच आरोपित ने हमला कर दिया। जिस दो पहिया वाहन से बीट गार्ड मौके पर पहुंचे थे,उसे भी क्षतिग्रस्त कर दिया।इस मामले में देर रात चंदिया थाने में पीडि़त बीट गार्ड ने शिकायत दर्ज कराई है। जिस पर चंदिया थाने में प्रकरण भी दर्ज किया गया है।

Next Post

ठेले वालों और दुकानदारों पर ननि की सख्त कार्रवाई

Sat Jul 11 , 2026
सिंगरौली : नगर पालिक निगम आयुक्त सविता प्रधान के कड़े निर्देशों के तहत शहर को स्वच्छ और पॉलिथीन मुक्त बनाने के लिए स्वच्छता उपनिरीक्षक विशाल सोनी के नेतृत्व में नगर निगम की टीम द्वारा विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के अंतर्गत टीम ने मुख्य बाजारों और सड़कों […]

You May Like