पुस्तक मेले का समापन: विद्यार्थियों को सस्ती दरों पर मिली शैक्षणिक सामग्री

सीधी: नवीन शैक्षणिक सत्र 2026-27 के प्रारंभ के साथ ही विद्यार्थियों एवं अभिभावकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए आयोजित दो दिवसीय पुस्तक मेले का सफलतापूर्वक समापन हुआ। कलेक्टर विकास मिश्रा के मार्गदर्शन में 05 एवं 06 अप्रैल 2026 को जिला एवं विकासखंड स्तर पर आयोजित इस मेले में बड़ी संख्या में विद्यार्थियों और अभिभावकों ने भाग लेकर सस्ती दरों पर पुस्तकें, कॉपियां, यूनिफॉर्म एवं अन्य शैक्षणिक सामग्री क्रय की।मेले का आयोजन जिला मुख्यालय सहित कुसमी, मझौली, रामपुर नैकिन और सिहावल विकासखंडों में किया गया।

जिला स्तरीय मेला उत्कृष्ट विद्यालय सीधी में सुबह 9 बजे से शाम 9 बजे तक आयोजित हुआ, जिसमें स्थानीय प्रकाशकों एवं विक्रेताओं द्वारा पुस्तकें, स्टेशनरी एवं यूनिफॉर्म के स्टॉल लगाए गए।
गौरतलब है कि स्कूल शिक्षा विभाग के म.प्र. निजी विद्यालय अधिनियम 2017 एवं नियम 2020 के तहत अभिभावकों को किसी विशेष विक्रेता से सामग्री खरीदने के लिए बाध्य नहीं किया जा सकता। इसी उद्देश्य से इस मेले का आयोजन किया गया, ताकि अभिभावकों को उचित दरों पर आवश्यक सामग्री उपलब्ध हो सके।

समापन कार्यक्रम में जिला शिक्षा अधिकारी पवन कुमार सिंह ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले तीन पुस्तक विक्रेताओं—विद्यार्थी डिस्ट्रीब्यूटर, ओम ट्रेडर्स एवं कान्हा ट्रेडर्स—को सम्मानित किया। साथ ही मेले में सक्रिय भागीदारी करने वाले अभिभावकों एवं विद्यार्थियों को भी सम्मानित किया गया।कार्यक्रम में सहायक संचालक ओशो उत्सव, प्राचार्य शंभू नाथ त्रिपाठी, एपीसी रमसा डॉ. सुजीत मिश्रा, विजय सिंह चौहान सहित बड़ी संख्या में अभिभावक एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

मेले में शामिल अभिभावकों एवं पुस्तक विक्रेताओं ने इसकी सराहना करते हुए भविष्य में इसे 5 दिनों तक आयोजित करने का सुझाव दिया, ताकि अधिक से अधिक लोग इसका लाभ ले सकें।
“आप खुशियां नहीं खरीद सकते, लेकिन किताबें खरीद सकते हैं, जो आपको सच्ची खुशियां देती हैं”—इस संदेश के साथ यह आयोजन विद्यार्थियों के लिए उपयोगी और प्रेरणादायक साबित हुआ

Next Post

सीएम डॉ यादव ने गुरु तेग बहादुर और पंडित रवि शंकर को किया नमन, विश्व स्वास्थ्य दिवस पर दीं शुभकामनाएं

Tue Apr 7 , 2026
भोपाल: मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने आज सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर सिख धर्म के नौवें गुरु, हिन्द दी चादर गुरु तेग बहादुर के प्रकाश पर्व पर उन्हें नमन करते हुए कहा कि तप, त्याग और करुणा के माध्यम से उन्होंने मानवता को अमूल्य संदेश दिया। धर्म और मानवाधिकारों की […]

You May Like