सीएम डॉ यादव ने गुरु तेग बहादुर और पंडित रवि शंकर को किया नमन, विश्व स्वास्थ्य दिवस पर दीं शुभकामनाएं

भोपाल: मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने आज सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर सिख धर्म के नौवें गुरु, हिन्द दी चादर गुरु तेग बहादुर के प्रकाश पर्व पर उन्हें नमन करते हुए कहा कि तप, त्याग और करुणा के माध्यम से उन्होंने मानवता को अमूल्य संदेश दिया। धर्म और मानवाधिकारों की रक्षा के लिए उनका अद्वितीय बलिदान सदैव प्रेरणास्रोत रहेगा।इसी क्रम में मुख्यमंत्री ने भारत रत्न और सुप्रसिद्ध सितार वादक पंडित रवि शंकर की जयंती पर उन्हें श्रद्धापूर्वक स्मरण किया।

उन्होंने कहा कि पंडित रवि शंकर ने अपने जीवन को भारतीय सांस्कृतिक विरासत को समृद्ध करने में समर्पित किया और अपने संगीत के माध्यम से विश्व पटल पर भारत का गौरव बढ़ाया। साथ ही नई पीढ़ी को संगीत साधना से जोड़ने में उनका योगदान अविस्मरणीय है।इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने विश्व स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर प्रदेशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए कहा कि स्वस्थ नागरिक ही स्वस्थ समाज और मजबूत राष्ट्र के निर्माण की आधारशिला होता है। उन्होंने सभी से अपने स्वास्थ्य के प्रति सजग रहने का आह्वान किया।

Next Post

बोली कम लगाने से नाराज किसानों ने भिंड मंडी में किया हंगामा

Tue Apr 7 , 2026
भिंड: सरसों की बोली कम लगाए जाने से नाराज किसानों ने भिंड गल्ला मंडी में जबरदस्त हंगामा किया। कम बोली का विरोध करने पर व्यापारियों ने खरीद बंद कर दी।मौके पर पहुंची तहसीलदार रूपम गुप्ता और देहात थाना प्रभारी ने किसानों से बात कर अपने सामने बोली लगवाई। किसानों का […]

You May Like