बोली कम लगाने से नाराज किसानों ने भिंड मंडी में किया हंगामा

भिंड: सरसों की बोली कम लगाए जाने से नाराज किसानों ने भिंड गल्ला मंडी में जबरदस्त हंगामा किया। कम बोली का विरोध करने पर व्यापारियों ने खरीद बंद कर दी।मौके पर पहुंची तहसीलदार रूपम गुप्ता और देहात थाना प्रभारी ने किसानों से बात कर अपने सामने बोली लगवाई।

किसानों का आरोप है कि मौ, अमायन और गोहद मंडी में 6900 की बोली लग रही है जबकि भिण्ड में 6200 रुपये की बोली लग रही है। मिलीभगत से व्यापारी सिण्डिकेट बनाकर कम बोली लगा रहे हैं इसलिए विवाद हो रहा है। मंडी में सैंकड़ो व्यापारी पंजीकृत हैं लेकिन बोली लगाने वाले गिने चुने चेहरे हैं। बोली के समय मंडी समिति का कोई कर्मचारी मौजूद नहीं रहता है इसलिए व्यापारी मनमानी करते हैं।

Next Post

खेत के बाहर खड़ी पत्रकार की स्कूटी हुई चोरी, सीसीटीवी में कैद हुआ युवक

Tue Apr 7 , 2026
भिंड: दबोह नगर के उपतहसील कार्यालय के पास पत्रकार रविंद्र शर्मा खेत के बाहर मुख्य सड़क पर अपनी इलेक्ट्रिक स्कूटी खड़ी कर खेत मे पहुची गायों को भगाने के लिए चले गए पर वह इलेक्ट्रिक स्कूटी में गलती से चाबी लगी छोड़ गए वही कोई अज्ञात युवक स्कूटी चोरी कर […]

You May Like